कार्रवाई

बिहार में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 3100 लीटर विदेशी शराब जब्त

नालंदा में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वेना थाना क्षेत्र में रेलवे यार्ड के पास भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। 

By : Rani Thakur
बिहार में  शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 3100 लीटर विदेशी शराब जब्त

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
राज कुमार विश्वकर्मा/नालंदा:
नालंदा में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वेना थाना क्षेत्र में रेलवे यार्ड के पास भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर वेना थाना पुलिस ने छापेमारी कर शराब की इस बड़ी खेप का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान यार्ड के पास संदिग्ध हालत में खड़े दो मिनी ट्रक और एक लग्जरी वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, जब संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई तो उनके अंदर से करीब 3100 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। शराब की कुल 5447 बोतलें मिली हैं, जिसमें अलग-अलग ब्रांड की व्हिस्की और बीयर शामिल है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद इलाके में शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

मामले को लेकर सदर डीएसपी अमरनाथ ने प्रेस वार्ता कर बताया कि फिलहाल इस कार्रवाई में किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस शराब की इस खेप के पीछे जुड़े तस्करों और सप्लायरों की पहचान में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।

वहीं, शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के बरुणतल के पास से भी पुलिस ने 206 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसने में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।