मुंगेर में हथियार निर्माताओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, STF और जिला पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

By : Vaibhaw Vikram
मुंगेर में हथियार निर्माताओं के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, STF और जिला पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

दिवाकर कुमार/न्यूज11 भारत 

मुंगेर/डेस्क: मुंगेर से बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पॉलिक ने मुंगेर में हथियार निर्माताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. STF और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में दियारा क्षेत्र में संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन. मौके से दो पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद. एक आरोपी गिरफ्तार, जबकि तीन अपराधी दियारा का फायदा उठाकर फरार.

मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफीर दियारा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी की गई. सूचना मिली थी कि दियारा इलाके में अवैध रूप से हथियारों का निर्माण किया जा रहा है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. इस दौरान बरदह निवासी मो. कैफी को गिरफ्तार किया गया. हालांकि पुलिस टीम को देखते ही तीन अन्य हथियार निर्माता दियारा क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गए. 

बरामद सामानों में दो निर्मित पिस्टल, एक अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन, ड्रिल मशीन, बेस मशीन समेत हथियार बनाने के कई उपकरण शामिल हैं. एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि छापेमारी के दौरान चार लोग हथियार निर्माण में लगे थे, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. फरार तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही.

यह भी पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने ले ली बुलेट सवार की जान, पेड़ से टकराई बाइक, इलाज के अभाव में सड़क किनारे घंटों तड़पता रहा युवक

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई