तेज प्रताप के घर चोरी

तेज प्रताप के घर बड़ी चोरी : 20 लाख कैश, सोना, लैपटॉप, आईफोन गायब, अपने PA के ख‍िलाफ थाने में शिकायत

राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे और जनशक्‍त‍ि जनता दल के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेज प्रताप यादव के पटना स्‍थ‍ित आवास में चोरी हुई है। इसकी शिकायत उन्‍होंने सचिवालय थाने में की है।

By : Rani Thakur
तेज प्रताप के घर बड़ी चोरी : 20 लाख कैश, सोना, लैपटॉप, आईफोन गायब, अपने PA के ख‍िलाफ थाने में शिकायत

तेज प्रताप यादव के घर चोरी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे और जनशक्‍त‍ि जनता दल के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेज प्रताप यादव के पटना स्‍थ‍ित आवास में चोरी हुई है। उन्‍होंने 20 लाख नकद, 2 तोले की सोने की चेन, सोने की एक अंगूठी, आईपैड, मैकबुक, लैपटॉप, आईफोन चोरी का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्‍होंने सचिवालय थाने में की है। इसमें अपने वैशाली निवासी निजी सहायक मोतीलाल राय को आरोपित किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। तेज प्रताप ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। घर के विभ‍िन्‍न हिस्‍सों को भी द‍िखाया।  

बैग लेकर भागा मोतीलाल राय 

उन्‍होंने आवेदन में कहा है कि वैशाली जिले के विशनपुर सैद अली मनियारपुर निवासी पंजाबी राय के बेटे मोतीलाल राय ने उनके 42 हार्ड‍िंग रोड आवास में चोरी की है। तेज प्रताप यादव ने बताया है कि 22 जून को घर की आलमारी में पार्टी फंड के 20 लाख रुपये, समेत अन्‍य सामान चोरी हो गए।  

मामले के दो गवाह

उस दिन रात करीब 11:30 बजे ड्राइवर अनिल यादव और विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर जाते हुए देखा था। दोनों इस बात के साक्षी हैं कि मोतीलाल राय ने उनके घर में चोरी की है। उन्‍होंने आरोपित की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की मांग की है। तेज प्रताप यादव को इन दिनों थाने का बार-बार चक्‍कर लगाना पड़ रहा है। दो दिन पहले ही उन्‍होंने आकाश यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके साथ ही मुसीबत की घड़ी में अपने छोटे भाई तेजस्‍वी यादव को भी याद किया था। कहा था कि संकट की घड़ी में भाई को साथ खड़ा होना चाहिए।  

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।