खुशखबरी 

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा अपडेट, इस महीने तक पूरी होगी प्रक्रिया

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में सभी प्रकार के स्थानांतरण की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

By : Rani Thakur
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा अपडेट, इस महीने तक पूरी होगी प्रक्रिया

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा अपडेट दिया है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि राज्य में सभी प्रकार के स्थानांतरण की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। पहले चरण में एक लाख से अधिक शिक्षकों में से 73 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने पोर्टल पर आवेदन किया है। अब 10 अगस्त के बाद इन आवेदनों के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पहले चरण में एक लाख से अधिक शिक्षकों में करीब 73 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इन आवेदनों के आधार पर 10 अगस्त के बाद स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी या भ्रम की स्थिति न बने, इसके लिए पटना में सभी संबंधित पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक बुलाई गई है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरण के लिए बनाए गए नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

वहीं, सामान्य स्थानांतरण यानी जनरल ट्रांसफर की प्रक्रिया के लिए भी तारीख पहले से निर्धारित है। शिक्षा मंत्री के मुताबिक, 17 सितंबर से पोर्टल खोला जाएगा, जिसके बाद सामान्य स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षक आवेदन कर सकेंगे।

जो शिक्षक सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन करेंगे, उनके आवेदन पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। वहीं, जो शिक्षक आवेदन नहीं करेंगे, उनके मामले पर सामान्य स्थानांतरण के तहत विचार नहीं किया जाएगा।

हालांकि शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि 5 वर्ष से अधिक समय से एक स्थान पर पदस्थापित शिक्षकों का स्थानांतरण स्वतः किया जाएगा। इसके साथ ही अपने ही ब्लॉक में लंबे समय से पदस्थापित शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी की जाएगी।

महिला शिक्षकों के लिए भी स्थानांतरण को लेकर महत्वपूर्ण प्रावधान बताया गया है। महिला शिक्षकों का स्थानांतरण उनके ही पंचायत के दायरे में किया जाएगा। ऐसे शिक्षकों को भी निर्धारित तिथि से पोर्टल पर आवेदन करना होगा।

कुल मिलाकर बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया अब चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी। पहले चरण में आवेदन कर चुके शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया 10 अगस्त के बाद शुरू होगी, जबकि सामान्यe स्थानांतरण के लिए 17 सितंबर से आवेदन लिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रकार के स्थानांतरण की प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।