विरोध प्रदर्शन 

बेगूसराय मे नाबालिग युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन 

बरौनी के फूलवड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक नाबालिग युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। 

By : Rani Thakur
बेगूसराय मे नाबालिग युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन 

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बरौनी के फूलवड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक नाबालिग युवक की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना अजीत पत्रकार रोड स्थित एक तारीखाना में हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान फूलवड़िया थाना क्षेत्र के गांधीनगर, शोकहारा वार्ड संख्या-17, नगर परिषद बरौनी निवासी मो. कौसर उर्फ कारो के करीब 15 वर्षीय पुत्र मो. दिलशाद के रूप में हुई है।

घटना के विरोध में मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ अजीत पत्रकार रोड को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही फूलवड़िया थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली।

घटना की सूचना पर तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।

घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।