मर्डर

नाबालिग रोहित की रॉड से पीटकर हत्या का आरोप, शव जलाने का दावा

इमामगंज थाना क्षेत्र की मल्हारी पंचायत के फतेहपुर गांव से मजदूरी के लिए बाहर गए 11 वर्षीय रोहित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

By : Rani Thakur
नाबालिग रोहित की रॉड से पीटकर हत्या का आरोप, शव जलाने का दावा

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
राहुल कुमार/शेरघाटी:
इमामगंज थाना क्षेत्र की मल्हारी पंचायत के फतेहपुर गांव से मजदूरी के लिए बाहर गए 11 वर्षीय रोहित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने काम कराने के दौरान लोहे की रॉड से पीटकर उसकी हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के लिए शव जला देने का आरोप लगाया है। हालांकि, शव अब तक बरामद नहीं हुआ है।

रोहित की मां सरिता देवी ने थाने में आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों के अनुसार, 27 अगस्त को रोहित समेत तीन नाबालिग बच्चों को नौकरी दिलाने के नाम पर अतरी थाना क्षेत्र के वंडी गांव निवासी शमशीर खान और फैज अकरम अपने साथ ले गए थे। करीब 20 दिन बाद परिजनों को रोहित की मौत की सूचना मिली।

साथ काम कर रहे एक नाबालिग के अनुसार, काम के दौरान फैज ने रोहित के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया था। गंभीर चोट लगने के बाद भी उसका समुचित इलाज नहीं कराया गया। अगले दिन उसकी मौत होने की बात साथी ने बताई। आरोप है कि इसके बाद रोहित का शव जला दिया गया और अन्य बच्चों को वहां से वापस गया भेज दिया गया।

परिजनों का कहना है कि उन्हें न तो शव दिखाया गया और न ही मौत से संबंधित कोई प्रमाण दिया गया है। मामले में पुलिस से शव बरामद करने और आरोपों की गंभीरता से जांच कराने की मांग की गई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।