अपराध 

Bihar News: बिहार में बेखौफ बदमाश, ऑटो से खींचकर महिला पर अंधाधुंध फायरिंग

बिहार के अरवल जिला के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग स्थित बाजितपुर मोड़ के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक महिला की हत्या कर दी।

By : Rani Thakur
Bihar News: बिहार में बेखौफ बदमाश, ऑटो से खींचकर महिला पर अंधाधुंध फायरिंग

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पंकज कुमार / जहानाबाद:
बिहार के अरवल जिला के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत जहानाबाद-अरवल मुख्य मार्ग स्थित बाजितपुर मोड़ के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक महिला की हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृत महिला की पहचान शोभा कुमारी (28) के रूप में की गई है। 

बताया जाता है कि शोभा कुमारी अपने दूसरे पति पप्पू कुमार के साथ अरवल न्यायालय में गवाही देने आई थी। न्यायालय से गवाही देकर दोनों ऑटो से जहानाबाद देर शाम लौट रहे थे। इसी दौरान बाजितपुर मोड़ के समीप पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने ऑटो को रोक लिया और ऑटो से खींचकर शोभा कुमारी को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकी घटना के दौरान उसका पति पप्पू कुमार बाल-बाल बच गया। 

घटना की सूचना मिलते ही अरवल SDPO तथा करपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस उपाधीक्षक कुमार संजय ने बताया कि घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस के अनुसार पप्पू कुमार मूल रूप से अरवल जिला के चिरारी बिगहा गाँव के रहने वाले हैं और वर्तमान में जहानाबाद के टेनी बिगहा में रहते हैं। 

मृतका का अपने पूर्व पति रविंद्र राम के साथ कई वर्षों से विवाद चल रहा था। मृतक के दूसरे पति पप्पू कुमार के बयान पर पूर्व पति रविंद्र राम समेत अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।