भरत तिवारी एनकाउंटर

मोबाइल खोलेगा राज, पुलिस ने इन लोगों से की वीडियो देने की अपील

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में एक तरफ पुलिस भरत के मोबाइल की जांच में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर आम लोगों वीडियो देने की अपील की है। <br/><br/>

By : Rani Thakur
मोबाइल खोलेगा राज, पुलिस ने इन लोगों से की वीडियो देने की अपील

भरत तिवारी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : भोजपुर जिले के शाहपुर में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी है। इस बीच पुलिस अब भरत तिवारी के मोबाइल से एनकाउंटर का सच जानने की कोशिश कर रही है। जानकारी मिली है कि एनकाउंटर के बाद पुलिस ने भरत तिवारी का मोबाइल जब्त किया था। भरत के परिजन लगातार पुलिस से मोबाइल की मांग भी कर रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से भी कहा है कि अगर उनके पास इस एनकाउंटर से जुड़े कोई वीडियो हो तो वो उन्हें जरूर उपलब्ध कराएं। 

मोबाइल के सहारे वजह की तलाश 

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब जांच टीम भरत भूषण तिवारी के मोबाइल के माध्यम से एनकाउंटर के पीछे का सच जानने में जुटी है। इसके लिए भरत भूषण तिवारी के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच जारी है। मोबाइल के सारा डाटा भी कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने भरत भूषण तिवारी का मोबाइल जब्त कर लिया है। इसके बाद से ही भरत भूषण तिवारी के परिजन मोबाइल लौटाने की मांग कर रहे हैं।

पुलिस पर सबूत मिटाने का आरोप 

परिजनों का कहना है कि उसके मोबाइल में पुलिस प्रशासन के खिलाफ बहुत सारे साक्ष्य हैं। परिजनों को आशंका है कि पुलिस सबूत मिटा सकते हैं। इधर, पुलिस ने आम लोगों और यूट्यूबर से भी साक्ष्य उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। कहा गया है कि किसी भी आम जनता और यूट्यूबर या सोशल मीडिया यूजर्स के पास एनकाउंटर प्रकरण से संबंधित कोई वीडियो हो, तो पुलिस को दे सकते हैं।

इन सभी के हथियारों की होगी फॉरेंसिक जांच

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में वैज्ञानिक जांच भी तेज कर दी गई है। इसके तहत एनकाउंटर में शामिल शाहपुर के निलंबित थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार और एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की सर्विस पिस्टल सहित तीन हथियारों की फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया जारी है। अदालत की अनुमति के बाद तीनों पिस्टल और खोखे सहित सभी प्रदर्शों को पटना स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच के लिए भेजे गये तीन पिस्टलों में से एक एनकाउंटर के बाद भरत भूषण तिवारी के पास से बरामद किया गया था। घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस और दो खोखे भी जब्त किये गये थे। एफएसएल जांच के दौरान पिस्टल और खोखों का मिलान भी किया जायेगा।

17 जून को हुआ था एनकाउंटर

जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि एनकाउंटर के दौरान भरत भूषण तिवारी को गोली मारने में किस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। जानकारी मिली है कि 17 जून की सुबह शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस ने भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर कर दिया गया था। भरत भूषण तिवारी की फायरिंग में पुलिस की ओर से 5 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक राउंड थानाध्यक्ष, जबकि एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की ओर से अपने सरकारी पिस्टल से चार राउंड फायरिंग की गयी थी। वहीं, भरत भूषण तिवारी की ओर से दस से 12 राउंड फायरिंग की गयी थी। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस एवं मैगजीन लोड एक पिस्टल और दो खोखा बरामद किया था।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।