मानसून सत्र

20 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र , सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

बिहार में नई सरकार के 100 दिन पूरे होने वाले हैं। इस सरकार का पहला मानसून सत्र 20 से 24 जुलाई तक चलने वाला है। 

By : Rani Thakur
20 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र , सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

20 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
उत्कर्ष कुमार / पटना :
बिहार में नई सरकार के 100 दिन पूरे होने वाले हैं। इस सरकार का पहला मानसून सत्र 20 से 24 जुलाई तक चलने वाला है। यह सत्र बहुत हंगामेदार होगा। खबर है कि विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। 

इन मुद्दों पर घिरेगी सरकार 

जानकारी मिली है कि हाल ही में हुए हाफ एनकाउंटर और पुलिस की गोली से भरत तिवारी की मौत का मुद्दा सदन में सबसे ज्यादा गरमाने के आसार हैं। इसके अलावा कानून व्यवस्था, रोजगार और महंगाई पर भी विपक्ष एनडीए सरकार को घेरने की तैयारी में है। यानी इन ज्वलंत मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिलेगी। हालांकि सरकार भी पलटवार के लिए पूरी तरह तैयार है। सत्ता पक्ष विकास के आंकड़ों के साथ विपक्ष पर हमला बोलेगा। सड़क, बिजली, जल संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का डेटा सदन में पेश किया जाएगा। 

क्या होता है अनुपूरक बजट

सरकार को जब बजट में तय राशि से ज्यादा खर्च की जरूरत होती है, तो वह सदन में अनुपूरक व्यय विवरणी पेश करती है। बिहार के इस मानसून सत्र में वित्त मंत्री विजेंद्र यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे। 20 से 24 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के पहले दिन अध्यादेश रखे जाएंगे और शोक प्रकाश होगा। उसके बाद दो दिन विधायी कार्य होंगे और फिर एक दिन बजट पर बहस होगी।

संबंधित सामग्री

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।