सियासी हलचल 

भूख हड़ताल करेंगे सांसद पप्पू यादव, ऐलान के बाद बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध, हत्याओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है।

By : Rani Thakur
भूख हड़ताल करेंगे सांसद पप्पू यादव, ऐलान के बाद बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध, हत्याओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। वैशाली में मृत ठेकेदार रामनरेश राय के परिजनों से मुलाकात के बाद उन्होंने 16 अगस्त को पटना के गर्दनीबाग में एक दिवसीय भूख हड़ताल करने की घोषणा की।

पप्पू यादव ने कहा कि आंदोलन के जरिए सरकार पर अपराध और छात्रों से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय करने का दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं और आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है।

ठेकेदार रामनरेश राय की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अपराध की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत है। इसी मुद्दे को लेकर वह आंदोलन की राह पर उतरेंगे। पप्पू यादव ने छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन देने की बात कही। उन्होंने बीपीएससी से जुड़े मामलों के साथ-साथ प्रमोशन में प्रोफेशनल योग्यता और हिंदी-अंग्रेजी भाषा से जुड़े मुद्दे भी उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजी को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है और इन विषयों पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को होने वाली भूख हड़ताल में अपराध और छात्रों के मुद्दों के साथ आम लोगों से जुड़े सवाल भी उठाए जाएंगे। पप्पू यादव ने संकेत दिया कि यह आंदोलन केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन का स्वरूप और बड़ा किया जा सकता है।

पप्पू यादव ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का रास्ता भी अपना सकते हैं। इसके बाद बिहार बंद का आह्वान करने की बात भी उन्होंने कही। यानी 16 अगस्त का प्रदर्शन आगे चलकर बड़े राजनीतिक आंदोलन का रूप ले सकता है। इसी दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे को लेकर भी बयान दिया। पप्पू यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखने की बात कही। अब निगाहें 16 अगस्त को गर्दनीबाग में होने वाले प्रदर्शन और सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।