गुड न्यूज!

बिहार में MBBS की 1240 नई सीटें, नेशनल मेडिकल कमीशन ने दी मंजूरी

NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे बिहार के छात्रों के लिए मेडिकल सीटों को लेकर बड़ी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने बिहार में MBBS की 1,240 नई सीटों को मंजूरी दी है।

By : Rani Thakur
बिहार में MBBS की 1240 नई सीटें, नेशनल मेडिकल कमीशन ने दी मंजूरी

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/बिहार:
NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे बिहार के छात्रों के लिए मेडिकल सीटों को लेकर बड़ी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने बिहार में MBBS की 1,240 नई सीटों को मंजूरी दी है। नई सीटें जुड़ने के बाद राज्य में MBBS की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 4,660 हो गई है। देशभर में कुल 13,186 नई MBBS सीटें जोड़ी गई हैं।

NMC की नई सीट मैट्रिक्स के अनुसार, देश में MBBS सीटों की संख्या पहले 1,27,028 थी। 13,186 नई सीटें जुड़ने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 1,40,214 हो गया है। सीटों में यह बढ़ोतरी NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या बढ़ी है।

नई सीटों में बढ़ोतरी के मामले में बिहार प्रमुख राज्यों में शामिल है। बिहार में 1,240 MBBS सीटें बढ़ाई गई हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 1,200 सीटों का इजाफा हुआ है। नई सीटों के बाद यूपी में कुल 14,400 MBBS सीटें हो गई हैं। बिहार में अब कुल 4,660 सीटों पर दाखिले का रास्ता खुला है। देश में सबसे ज्यादा 1,650 नई MBBS सीटें कर्नाटक में बढ़ाई गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,250 और बिहार में 1,240 सीटों का इजाफा हुआ है।

बिहार समेत 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को फायदा

NMC ने 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 13,186 MBBS सीटें बढ़ाने को मंजूरी दी है। वहीं सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी नई सीट नहीं बढ़ी। इनमें अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली, दिल्ली, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड शामिल हैं।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।