सख्ती

बिहार में एके-47 नेटवर्क और हथियार तस्करी के खिलाफ NIA का छापा, वार्ड पार्षद गिरफ्तार

बिहार के सारण जिले के परसा नगर पंचायत में हथियार तस्करी और एके-47 नेटवर्क के मामले में छापेमारी की गई।

By : Rani Thakur
बिहार में एके-47 नेटवर्क और हथियार तस्करी के खिलाफ NIA का छापा, वार्ड पार्षद गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विजय शेखर सिंह/पटना:
बिहार के सारण जिले के परसा नगर पंचायत में हथियार तस्करी और एके-47 नेटवर्क के मामले में दिल्ली और पटना से पहुंची एनआईए की विशेष टीम ने भारी पुलिस बल के साथ नगर पंचायत की मुख्य पार्षद आयशा खातून के आवास पर छापेमारी की. टीम ने करीब चार घंटे तक घर में गहन तलाशी ली. इस दौरान घर के अंदर आने-जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया था और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई. छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद एनआईए की टीम मुख्य पार्षद आयशा खातून के पुत्र और वार्ड पार्षद मो. करमुल्लाह अंसारी को अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गई. उसके बाद गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

एनआईए के अनुसार यह मामला एक एके-47 राइफल और जिंदा कारतूस की बरामदगी से जुड़ा था. आरोपी करमुल्लाह अंसारी ने दूसरे सह-आरोपियों के साथ मिलकर नागालैंड से बिहार में एडवांस्ड प्रतिबंधित बोर के हथियारों की स्मगलिंग करने की साज़िश रची थी, जिसका मकसद पब्लिक शांति और सुरक्षा को बिगाड़ना और नेशनल सिक्योरिटी को खतरे में डालना था. यह मामला मुजफ्फरपुर के मुर्घटिया ब्रिज से लेंस और ज़िंदा गोलियों के साथ एक एके-47 राइफल की बरामदगी और 4 आरोपियों की गिरफ़्तारी से जुड़ा है. 

इसको लेकर मुजफ्फरपुर के फकुली थाना में केस दर्ज किया गया था. एनआईए के अनुसार 8 मई 2025 को 4 आरोपियों, जिनके नाम विकास कुमार, सत्यम कुमार, देवमणि राय और अहमद अंसारी हैं, के खिलाफ आईपीसी की धारा 120B और UA (P) एक्ट की धाराओं 13 और 18 के तहत अपनी पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल कर दी है.

दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट 20 फरवरी 2026 को आरोपी मंजूर खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 120B, आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(1AA), 26 और 35, और UA (P) एक्ट की धाराओं 13 और 18 के तहत फाइल की गई. तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट 15 अप्रैल 2026 को आरोपी कुंदन कुमार उर्फ कुंदन भगत के खिलाफ फाइल की गई. 

इस मामले में आरोपी भैरव त्रिपाठी, पुत्र जगत नारायण त्रिपाठी, निवासी साहेबगंज, मुजफ्फरपुर को हाल ही में बुधवार 19 अगस्त 2026 को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया था. अत्याधुनिक हथियारों, एके-47 के पुर्जों की बरामदगी, संदिग्ध फंडिंग और अन्य गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क को लेकर यह जांच की जा रही है. इससे पहले 18 दिसंबर 2024 को भी एनआईए की पांच सदस्यीय टीम ने इसी आवास पर लंबी छापेमारी की थी. उस समय करीब 10 से 12 घंटे तक कार्रवाई चली थी. छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई थी.

टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच की थी. वार्ड पार्षद मो. करमुल्लाह अंसारी का नाम पूर्व में भी हथियार से जुड़े मामलों में सामने आया है और वह पहले जेल जा चुके हैं. इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इसी परिवार के आवास पर पूर्व में विदेशी नागरिकों के आने-जाने, कथित अवैध हथियार और विदेशी मुद्रा से जुड़े मामलों को लेकर भी कार्रवाई होने की बात कही जाती रही है. एनआईए की ताजा कार्रवाई के बाद परसा क्षेत्र में चर्चा का माहौल तेज है. राजनीतिक हलकों में हलचल है.

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।