NIA का एक्शन

मानव तस्करी पर NIA की बिहार में बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध से पूछताछ, कंबोडिया तक मिला कनेक्शन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बिहार के पूर्वी चंपारण में अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क की जांच के तहत एक व्यक्ति से पूछताछ की है। उसका मोबाइल फोन जब्त कर जांच जारी है।

By : Rani Thakur
मानव तस्करी पर NIA की बिहार में बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध से पूछताछ, कंबोडिया तक मिला कनेक्शन

मानव तस्करी पर NIA की बड़ी कार्रवाई

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की पड़ताल अब बिहार के पूर्वी चंपारण तक पहुंच गई है। फेनहारा थाना क्षेत्र के कालूपाकड़ वार्ड संख्या-2 निवासी मो. कलामुद्दीन (पिता- मो. यासीन) से एनआईए की टीम ने पूछताछ की है। एजेंसी ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और 13 जुलाई को पटना स्थित एनआईए कार्यालय में दोबारा पूछताछ के लिए हाजिर होने का नोटिस जारी किया है। 

वित्तीय लेन-देन जांच जारी 

मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए की जांच के दौरान कलामुद्दीन का नाम सामने आया था। जांच एजेंसी को संदेह है कि वह उन लोगों के संपर्क में था, जो भारतीय युवकों को कंबोडिया भेजने तथा उनके यात्रा टिकट की व्यवस्था कराने वाले नेटवर्क से जुड़े थे। इसी आधार पर एजेंसी उसके संपर्कों, मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। 

पटना बुलाकर पूछताछ की तैयारी 

सूत्रों के अनुसार, एनआईए यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के माध्यम से अब तक कितने लोगों को विदेश भेजा गया और क्या उन्हें वहां साइबर ठगी अथवा अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। जांच के दौरान देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों तक फैले नेटवर्क की कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है। एजेंसी को उम्मीद है कि जब्त मोबाइल से प्राप्त डिजिटल साक्ष्य और आगे की पूछताछ से इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो सकेगी। इसी सिलसिले में कलामुद्दीन को 13 जुलाई को पटना बुलाकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी। फिलहाल एनआईए की जांच जारी है। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।