न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा ( संवाददाता ) / पटना - जेडीयू के विधान पार्षद नीरज कुमार ने “नीतीश आर्काइव” अभियान की शुरुआत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामाजिक सरोकारों, ऐतिहासिक निर्णयों और विकासोन्मुखी कार्यों को संरक्षित करने का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति हमेशा समाज सुधार और जनहित केंद्रित रही है।
हाईलाइट्स -
- जेडीयू MLC नीरज कुमार ने “नीतीश आर्काइव” अभियान का किया जिक्र
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामाजिक और ऐतिहासिक फैसलों को किया जाएगा संकलित
- महिलाओं के आरक्षण, शराबबंदी और विकास योजनाओं को आर्काइव में दी जाएगी जगह
- आने वाली पीढ़ियों के लिए बिहार की विकास यात्रा को दस्तावेजी रूप में सहेजने की पहल
ऐतिहासिक फैसलों का होगा दस्तावेजीकरण
नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, शराबबंदी, पंचायती राज में महिलाओं को आरक्षण, कानून व्यवस्था और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। “नीतीश आर्काइव” के माध्यम से इन सभी योजनाओं, निर्णयों और उनकी सक्रिय कार्यशैली को व्यवस्थित रूप से संकलित कर आम लोगों और आने वाली पीढ़ियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी प्रेरणा
जेडीयू नेता ने कहा कि यह अभियान बिहार की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बनेगा। इसके जरिए लोग जान सकेंगे कि किस तरह नीतीश कुमार ने शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, सामाजिक न्याय और विकास को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि “नीतीश आर्काइव” केवल राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि बिहार की सामाजिक और विकासात्मक विरासत को सहेजने का एक सार्थक प्रयास है।
इसे भी पढ़ें - NH-19 पर हाइवा से निकला ‘नशे का तहखाना’, 208 किलो गांजा बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार