एनएचएआई की प्लानिंग

NHAI का बड़ा कदम: बिहार के NH पर गाड़ी खराब हुई तो नो टेंशन, राष्ट्रीय राजमार्गों पर खुलेंगी इन चीजों की दुकानें

अब नेशनल हाइवे (एनएच) पर वाहनों की मरम्मत और पंचर ठीक करने की सुविधाएं एनएचएआइ द्वारा विकसित करेगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।

By : Rani Thakur
NHAI का बड़ा कदम: बिहार के NH पर गाड़ी खराब हुई तो नो टेंशन, राष्ट्रीय राजमार्गों पर खुलेंगी इन चीजों की दुकानें

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : अब नेशनल हाइवे (एनएच) पर वाहनों की मरम्मत और पंचर ठीक करने की सुविधाएं एनएचएआइ द्वारा विकसित करेगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। दरअसल, एनएच की यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से एनएचएआइ की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी नेशनल हाइवेज लाजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश 

इस संबंध में एनएचएआइ के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश दिया गया है। उन्हें ऐसे स्थलों की पहचान करने को कहा गया है, जहां पर पहले से कोई गैरेज या पंचर की दुकान नहीं हो। खासकर सुनसान जगहों को पहली प्राथमिकता देने की बात कही गई है।

यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा 

जानकारी के अनुसार यह पहल यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने, वाहनों को ठीक करने में लगने वाले समय को कम करने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों के साथ माल ढुलाई ऑपरेटरों को जल्द सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाई गई है।

सर्वे रिपोर्ट के बाद उठाया गया कदम 

एनएचएआइ ने जब इसकी सर्वे कराई तो पाया कि कई राष्ट्रीय राजमार्गो और एक्सप्रेसवे पर अधिक संख्या में वाहन और पंचर मरम्मत सेवाओं की जरूरत है, जिससे राजमार्ग पर वाहनों की खराबी और आपात स्थिति के दौरान समय पर सहायता मिल सके। इससे असुविधा, देरी और संभावित सुरक्षा संबंधित चिंताओं से बचा जा सकेगा। यह सुविधा सड़क किनारे एनएचएआइ की खाली जमीन पर विकसित की जाएगी। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का भी निर्माण होगा। इस काम के लिए ऐसे स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां पर एनएचएआइ की पर्याप्त जमीन उपलब्ध हो। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।