स्वास्थ्य सेवा ठप

बिहार में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में भारी बवाल, OPD-इमरजेंसी बंद, छावनी में तब्दील हुआ परिसर

मुंगेर के मॉडल सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद स्वजन के हंगामे और विरोध के बीच आज अस्पताल की इमरजेंसी सेवा के साथ OPD सेवा भी बंद रही।

By : Rani Thakur
बिहार में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में भारी बवाल, OPD-इमरजेंसी बंद, छावनी में तब्दील हुआ परिसर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित कुमार / मुंगेर:
 मुंगेर के मॉडल सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद शुरू हुआ हंगामा अब अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी पड़ रहा है। धीरज कुमार नामक एक मरीज की मौत के बाद स्वजन के हंगामे और विरोध के बीच आज अस्पताल की इमरजेंसी सेवा के साथ OPD सेवा भी बंद रही। अस्पताल पहुंचे मरीज और उनके स्वजन इलाज के लिए परेशान नजर आए। वहीं, अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

दरअसल मुंगेर के मॉडल सदर अस्पताल की इमरजेंसी में मंगलवार देर रात धीरज कुमार (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौत के बाद स्वजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्वजन का आरोप है कि डॉक्टरों और स्टाफो के द्वारा इलाज में घोर लापरवाही बरती गई, जिस कारण मरीज की हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। 

हंगामा इतना बढ़ा कि अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि डॉक्टर और नर्स भी वहां से चले गए। करीब रात 11 बजे से लेकर अब तक इमरजेंसी सेवा और ओपीडी सेवा पूर्णतः प्रभावित रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली, पूरबसराय, कासिम बाजार और वासुदेवपुर थाने की पुलिस के साथ सौ से अधिक जवानों को अस्पताल में तैनात किया गया है। 

वहीं, आज भी अस्पताल की स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। इमरजेंसी सेवा के साथ OPD सेवा भी बंद रही। इलाज की उम्मीद में अस्पताल पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मरीज और उनके स्वजन अस्पताल परिसर में इलाज शुरू होने का इंतजार करते नजर आए। मृतक के स्वजन ने पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।