पटना मेट्रो 

पटना मेट्रो को मिली नई रफ्तार, निर्माण कार्यों के लिए 628 करोड़ की बड़ी सौगात

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण और संचालन को गति देने के लिए राज्य सरकार ने 628.32 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि मंजूर की है।

By : Rani Thakur
पटना मेट्रो को मिली नई रफ्तार, निर्माण कार्यों के लिए 628 करोड़ की बड़ी सौगात

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना:
पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण और संचालन को गति देने के लिए राज्य सरकार ने 628.32 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि मंजूर की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूंजीगत निवेश के लिए केंद्र की विशेष सहायता योजना के तहत यह राशि उपलब्ध कराई गई है। स्वीकृत राशि का इस्तेमाल पटना मेट्रो के मुख्य निर्माण कार्यों में किया जाएगा। इससे परियोजना के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुसार राज्य सरकार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 628.32 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी है। यह राशि परियोजना के लिए गठित पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) के माध्यम से खर्च की जाएगी। सरकार की मंजूरी के बाद परियोजना के निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय संसाधन और मजबूत हुए हैं।

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने 23 जुलाई 2026 को बिहार के लिए विशेष सहायता योजना के तहत कुल 2925 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। इसमें स्वीकृत राशि की पहली किस्त के रूप में 2628.32 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसी राशि में से 628.32 करोड़ रुपये पटना मेट्रो परियोजना के लिए सब्सिडी के रूप में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पटना मेट्रो के लिए स्वीकृत 628.32 करोड़ रुपये का इस्तेमाल परियोजना के मुख्य निर्माण कार्यों में किया जाएगा। पीएमआरसीएल के माध्यम से इन कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का वित्तीय सहयोग मिलने से निर्माण की रफ्तार बनाए रखने में मदद मिलेगी। परियोजना के पूरा होने के बाद राजधानी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

पटना मेट्रो रेल परियोजना की फंडिंग में केंद्र और राज्य सरकार की 20-20 प्रतिशत हिस्सेदारी है। परियोजना की कुल लागत का 60 प्रतिशत हिस्सा बाहरी एजेंसियों से ऋण के रूप में जुटाया जाना है। इसी वित्तीय ढांचे के तहत राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर परियोजना के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराई जा रही है।


 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।