हमला 

DMCH में PG डॉक्टर पर बेल्ट से हमला, सिर फोड़ा; आक्रोशित डॉक्टरों ने आधे घंटे ठप रखा इमरजेंसी

दरभंगा के DMCH में मरीज के परिजन और PG डॉक्टर के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है।

By : Rani Thakur
DMCH में PG डॉक्टर पर बेल्ट से हमला, सिर फोड़ा; आक्रोशित डॉक्टरों ने आधे घंटे ठप रखा इमरजेंसी

शुभेन्द्र कुमार सुमन,सदर डीएसपी

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: दरभंगा के DMCH में मरीज के परिजन और PG डॉक्टर के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मरीज के परिजन ने ड्यूटी पर तैनात PG डॉक्टर डॉ. आशुतोष कुमार पर बेल्ट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। डॉक्टर पर हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में PG और जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी विभाग पहुंच गए और सुरक्षा की मांग को लेकर इलाज ठप कर दिया।

करीब आधे घंटे तक इमरजेंसी सेवा बाधित रही। सूचना मिलने पर DMCH अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा, प्राचार्य डॉ. यू.सी. झा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सदर डीएसपी शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि डॉक्टर के सिर में चोट आई है। आरोपी परिजन की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी मरीज पलटू लाल देव का DMCH के मेडिसिन विभाग में इलाज चल रहा था। इलाज में लापरवाही के आरोप को लेकर परिजनों की डॉक्टर से बहस हुई। इसी दौरान डॉ. आशुतोष कुमार के वहां से जाने के क्रम में पीछे से बेल्ट से हमला करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।