चीनी मिल 

बिहार को पीएम मोदी की सौगात, इस दिन करेंगे दो चीनी मिलों का शिलान्यास 

बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में बंद पड़ी सकरी और रैयाम चीनी मिलों के दोबारा शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

By : Rani Thakur
बिहार को पीएम मोदी की सौगात, इस दिन करेंगे दो चीनी मिलों का शिलान्यास 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क 
संतोष राज पांडेय :
बिहार में बंद पड़ी चीनी मिलों को खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस कड़ी में बंद पड़ी सकरी और रैयाम चीनी मिलों के दोबारा शुरू होने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 20 नवंबर को पीएम नरेन्‍द्र मोदी इन दोनों चीनी मिलों के पुनर्स्थापना कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने बंद पड़ी 25 नई चीनी मिलों को बनाने के लक्ष्य पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।   

चीनी उद्योग को नई गति 

गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य चीनी उद्योग को नई गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने आगे कहा कि नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद पड़ी मिलों के पुनर्जीवन से गन्ना किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा। साथ ही किसानों की आय बढ़ेगी और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

दो वर्ष के अंदर उत्पादन शुरू

विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह के अनुसार सकरी और रैयाम चीनी मिलों का शिलान्यास होने के दो वर्ष के अंदर इसमें उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए समानांतर रूप से गन्ना उत्पादन क्षेत्र बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया जा रहा है। किसानों को ज्यादा से ज्यादा गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि मिलों को पर्याप्त कच्चा मिल सके। मुख्यमंत्री के 'सात निश्चय-3' के तहत 'समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार' अभियान में राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना के साथ-साथ वर्षों से बंद पड़ी पुरानी चीनी मिलों को दोबारा चालू करने का फैसला लिया गया है। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।