भभुआ में आज पीएम मोदी की जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

By : Mansi Kumari
भभुआ में आज पीएम मोदी की जनसभा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को दोपहर एक बजे भभुआ पहुंचेंगे. वे सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के खेल मैदान में एनडीए की ओर से आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम के स्वागत और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं.

भैरोपुर में बने तीन हेलीपैड
प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर भैरोपुर गांव के पास बने हेलीपैड पर उतरेगा. यहां तीन हेलीपैड बनाए गए हैं. हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन की टीमों को तैनात किया गया हैं. एसपीजी, पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने पूरे रूट का निरीक्षण किया हैं.

सभा स्थल पर तैयारियां पूरी
सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय के मैदान में बड़ा पंडाल तैयार किया गया हैं. एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही हैं.

यातायात व्यवस्था में बदलाव
प्रधानमंत्री की सभा के मद्देनज़र प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया हैं. अखलासपुर बस स्टैंड की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को अखलासपुर पोखरा के पास बने खाली स्थल में पार्क करने की व्यवस्था की गई हैं. वहीं चैनपुर से आने वाले वाहनों की पार्किंग अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय मैदान और सुवर्ण नदी के पश्चिम किनारे की गई हैं. भगवानपुर और बेतरी से पहुंचने वाले वाहनों को अटल बिहारी स्कूल और कुदरा बस स्टैंड में पार्क किया जाएगा.

मोहनियां से भभुआ की ओर आने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग नगर परिषद कार्यालय के सामने और प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में तय की गई हैं. बसों के लिए हवाई अड्डा और अखलासपुर बस स्टैंड में विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई हैं. वहीं सरकारी वाहनों को जगजीवन स्टेडियम में पार्क किया जाएगा. प्रशासन के अनुसार, इन सभी रूटों पर यातायात पुलिस की विशेष तैनाती की गई है ताकि भीड़ और वाहनों की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न हो.

भारी वाहनों पर रोक, 13 स्थानों पर ड्रॉप गेट
सात नवंबर को भभुआ नगर क्षेत्र में सभी मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से 13 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए हैं. पीएम मोदी की इस सभा को लेकर पूरा कैमूर जिला अलर्ट पर है और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. वहीं एनडीए कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री को सुनने को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा हैं.

यह भी पढ़े: नहीं रही मशहूर गायिका-अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित, 71 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई