न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में NDA गठबंधन को मिले प्रचंड बहुमत के बाद राजधानी पटना की सड़कों पर एक नया पोस्टर लगने से सियासी तापमान फिर बढ़ गया हैं. इस पोस्टर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को ‘राजनीति का धृतराष्ट्र’ बताया गया हैं.
पोस्टर में लालू यादव पर पुत्र मोह का आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव को ‘राजनीति का दुर्योधन’ दिखाया गया है, जबकि राबड़ी देवी को गांधारी के रूप में दर्शाया गया हैं. पोस्टर में तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव पर भी तंज कसा गया हैं. आरोप लगाया गया है कि उन्हें बिहार की नहीं, “हरियाणा का माल” दिखाई देता हैं. पोस्टर में दावा किया गया है कि लालू यादव के सत्ता काल में दिनदहाड़े अपहरण होते थे और हालात ऐसे थे कि बेटियां घर से बाहर निकलने से डरती थी. वहीं वर्तमान जनादेश पर पोस्टर में लिखा गया है कि जनता ने बिहार में किसी भी सामाजिक हलचल को होने नहीं दिया.
तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार को ‘अचेत’ कहने पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर चाचा अचेत है तो ऐसा इलेक्ट्रिक पॉलिटिकल करंट लगा होगा कि कई लोगों के दिमाग का नट-बोल्ट ढीला पड़ गया हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों की जांच कोइलवर में कराई जाएगी. नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार लोगों के दिल में बसते है जबकि विपक्ष केवल दर्द देने का काम करता हैं.
पोस्टर में प्रशांत किशोर पर भी टिप्पणी हैं. याद दिलाया गया है कि उन्होंने कहा था- अगर जदयू 25 सीटें लेकर आती है तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे. पोस्टर में तंज कसते हुए लिखा गया है कि अब संन्यास लेना है या नहीं, इसका फैसला उन्हें करना हैं. जरूरत पड़े तो ‘संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस’ की स्लीपर टिकट जेडीयू रिजर्व करवा देगी.
यह भी पढ़े: भागलपुर GST ऑफिस के कंप्यूटर रूम में भीषण आग, सभी कंप्यूटर और दस्तावेज जलकर राख