खुले में मांस-मछली बिक्री पर रोक के खिलाफ नवादा में बवाल, विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी

By : News11 Bharat
खुले में मांस-मछली बिक्री पर रोक के खिलाफ नवादा में बवाल, विक्रेताओं ने सरकार को दी चेतावनी

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार सरकार द्वारा खुले में मांस और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद नवादा में मछली विक्रेताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. विक्रेताओं ने सरकार के इस आदेश को पूरी तरह से खारिज कर दिया है.

जिले के सबसे बड़े बाजार, पाठ नवादा स्थित मछली विक्रेता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार क्रांति ने कहा कि उनका पूरा संघ सरकार के इस आदेश का विरोध करता है. उन्होंने इसे 'दमनकारी और विरोधाभासी' करार दिया. क्रांति ने आरोप लगाया कि सरकार ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है. उन्होंने बताया कि 30 साल पहले बना मछली शेड पूरी तरह जर्जर हो चुका है. विक्रेताओं की मांग है कि सरकार उन्हें नदी के किनारे एक बेहतर शेड बनाकर दे, तभी वे आदेश का पालन करेंगे. विक्रेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तो वे खुले में ही मछली बेचना जारी रखेंगे. लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं ने भी कहा कि यदि उन्हें बेहतर व्यवस्था नहीं दी जाती है, तो वे पहले की तरह ही बिक्री करते रहेंगे.

यह भी पढ़े: कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत समेत अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई