बांकीपुर उपचुनाव

नामांकन करने के बाद RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने कहा- बांकीपुर की जनता...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा कैंडिडेट अभिषेक कुमार बंटी के बाद RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने भी गुरुवार को अपना नामांकन कर दिया है। <br/>

By : Rani Thakur
नामांकन करने के बाद RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने कहा- बांकीपुर की जनता...

RJD कैंडिडेट रेखा गुप्ता

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा कैंडिडेट अभिषेक कुमार बंटी के बाद RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने भी गुरुवार को अपना नामांकन कर दिया है। नामांकन भरने के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व का तहे दिल से आभार जताया है। 

बांकीपुर का विकास पहली प्राथमिकता 

रेखा गुप्ता ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का आशीर्वाद मेरे साथ है। पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया, इसके लिए धन्यवाद। साथ ही उन्होंने बांकीपुर की जनता का भी समर्थन मिलने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से जीत हमारी होगी और बांकीपुर का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। 

क्षेत्र की समस्या समाधान पर जोर

रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगी। आरजेडी की नीतियों और वादों को जनता तक जरूर पहुंचाउंगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर उपचुनाव में जनता बदलाव के पक्ष में मतदान करेगी।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>