राजनीतिक तंज 

RLM सुप्रीमो का कांग्रेस पर तंज, कहा- युद्ध हारने के बाद कांग्रेस को याद आता है दांव

RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस पर हमला किया है।

By : Rani Thakur
RLM सुप्रीमो का कांग्रेस पर तंज, कहा- युद्ध हारने के बाद कांग्रेस को याद आता है दांव

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव/पटना:
खबर सासाराम से है। RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि अगर पिछले लोकसभा चुनाव में विपक्ष नीतीश कुमार को अपना पीएम कैंडिडेट घोषित कर देता तो विपक्ष काफी मजबूत हो जाता। क्योंकि ऐसा दिख रहा था कि जनता का भी समर्थन नीतीश जी को लेकर उनके साथ जा रहा है। 

आज सासाराम में RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस पर हमला किया है तथा नीतीश कुमार के इंडिया एलायंस प्रकरण को लेकर कहां है कि जब युद्ध में हार हो जाती है, उसके बाद कांग्रेस को याद आता है कि कौन सा दांव खेला जाए। 

कांग्रेस का यही रवैया उसे आज भी काफी पीछे लेकर चली गई है। आज कांग्रेस के लोग पूरी तरह से मौका चूक गए हैं। उन्होंने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एक समय जब नीतीश जी इंडिया एयरलाइंस के साथ थे, उस समय थोड़ी देर के लिए ऐसा लग रहा था कि अगर इंडिया एयरलाइंस नीतीश कुमार जी को प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बना देती है तो विपक्ष काफी मजबूत हो जाएगा। 

हालांकि ऐसा नहीं हुआ। नीतीश जी के इंडी एलायंस में रहने से विपक्ष काफी मजबूत हो जाता। आज कांग्रेस पछता रही है तो वह पश्चाताप करते रहे।