सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वायरल वीडियो प्रकरण में 2 पुलिसकर्मी निलंबित

By : News11 Bharat
सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वायरल वीडियो प्रकरण में 2 पुलिसकर्मी निलंबित

पवन कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
सारण जिले में एक वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. मंगलवार रात 21:45 बजे नगर थाना के सरकारी मोबाइल पर एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें नगर थाना की ERV-01 (112) पर तैनात महिला सिपाही इंदु कुमारी एक व्यक्ति से कथित रूप से पैसों के लेन-देन संबंधी बातचीत करती हुई नजर आ रही है. वीडियो की प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह घटना लगभग दो माह पुरानी बताई जा रही है. पूछताछ के दौरान संबंधित महिला सिपाही ने भी यही जानकारी दी. उस दिन ड्यूटी पर पु०अ०नि० जगदीश शर्मा और चालक सैफ सिपाही उमेश सिंह मौजूद थे.

प्रथम दृष्टया मामला पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाला प्रतीत होने पर वरीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की. आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पु०अ०नि० जगदीश शर्मा और महिला सिपाही इंदु कुमारी, दोनों को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है. सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विभागीय अनुशासन के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

height=566

यह भी पढ़े: कैमूर में NH-19 पर भीषण हादसा, खड़े वाहन से टकराया गिट्टी लदा ट्रेलर, सह चालक की मौत
 
संबंधित सामग्री

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार