पुलिस संग हाथापाई

कानून को खुली चुनौती: जमुई में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई, वाहन जब्त

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के देवपुर में शुक्रवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला बोल दिया।

By : Rani Thakur
कानून को खुली चुनौती: जमुई में अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई, वाहन जब्त

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
धीरज कुमार सिंह / जमुई :
जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के देवपुर में शुक्रवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला बोल दिया। कार्रवाई का विरोध करते हुए तस्करों और उनके सहयोगियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की। इस दौरान बालू से लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने की भी कोशिश की गई। पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और बालू माफियाओं के बीच हुई धक्का-मुक्की साफ दिखाई दे रही है।

पुलिस के साथ हाथापाई

जानकारी के अनुसार, देवपुर इलाके में अवैध बालू खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद बालू तस्कर और उनके सहयोगी उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर पर लदा बालू उतरवाना शुरू कर दिया और पुलिस टीम के साथ हाथापाई करते हुए सरकारी कार्रवाई में बाधा डाली।

ट्रैक्टर का इंजन जब्त 

इस दौरान बालू से लदा ट्रैक्टर भागने की कोशिश में खेत में फंस गया। पुलिस उसे जब्त करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन तस्कर लगातार ट्रैक्टर को छुड़ाने की कोशिश करते रहे थे। हालात बिगड़ते देख पुलिस पदाधिकारी ने इसकी सूचना खैरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह को दी। इसके बाद पुअनि कुंज बिहारी कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू खनन में इस्तेमाल हो रहे ट्रैक्टर का इंजन जब्त कर लिया। साथ ही घटनास्थल से एक ट्रैक्टर, एक बाइक और एक मोबाइल भी बरामद किया गया।

नामजद समेत 8 से 10 अज्ञात पर एफआईआर

खैरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में बालू माफिया मूरो शाह उर्फ मुरारी शाह, झुंडो पंचायत के मुखिया पति दिनेश यादव उर्फ डीपी यादव, सहयोगी संजय यादव, बिंदु शाह के पुत्र सूरज साह उर्फ बॉस, चालक अर्जुन कुमार (पिता- राजेश राम) सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपितों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ मारपीट करने तथा अवैध बालू खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध बालू खनन और तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एसडीपीओ और एसपी ने की घटना की पुष्टि

पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन और एसपी विश्वजीत दयाल ने भी घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि घटना का लाइव वीडियो पुलिस के पास उपलब्ध है और उसी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई देने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी बालू माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस टीम अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त करने का प्रयास कर रही है, जबकि बालू माफिया खुलेआम पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई कर रहे हैं। यह घटना न सिर्फ बालू माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस को उजागर करती है, बल्कि कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती भी देती है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर सभी आरोपितों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।