हादसा 

कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे डूबे, तीन की मौत

कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका थाना अंतर्गत कमला नदी में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जल भरने और नहाने के दौरान सात बच्चे गहरे पानी में चले गए।

By : Rani Thakur
कमला नदी में नहाने के दौरान सात बच्चे डूबे, तीन की मौत

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका थाना अंतर्गत कमला नदी में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जल भरने और नहाने के दौरान सात बच्चे गहरे पानी में चले गए। हादसे में चार बच्चों को ग्रामीणों की मदद से किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद नदी किनारे अफरा-तफरी मच गई और मृत बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक बच्चों के चाचा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन की सोमवारी पर कमला नदी से श्रद्धालु जल भरकर स्थानीय शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। पिछले दो सोमवार को नदी में पानी कम था, इसलिए किसी तरह की दुर्घटना नहीं हुई। इस बार जलस्तर बढ़ने के कारण छोटे बच्चों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते सात बच्चे डूबने लगे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चार बच्चों को बचा लिया, लेकिन तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।

ग्रामीणों का कहना है कि नदी पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने से हादसा और गंभीर हो गया। ग्रामीण राजेश कुमार ने कहा कि सोमवारी के दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा कर्मी, गोताखोर या बैरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई थी। वहीं ग्रामीण संजय मंडल ने कहा कि जलस्तर बढ़ने के बाद नदी का गहरा हिस्सा खतरनाक हो गया था। बच्चों को वहां जाने से रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। ग्रामीण मुकेश कुमार ने प्रशासन से मांग की कि धार्मिक अवसरों पर नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बताया जा रहा है कि बच्चों को डूबे करीब आधा घंटा बीत चुका था। कोढ़ा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।