बांकीपुर उपचुनाव 

पीके के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, पोस्ट कर लिखा- क्यों पड़े हो चक्कर में...

फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के समर्थन में आ गए है। 

By : Rani Thakur
पीके के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, पोस्ट कर लिखा- क्यों पड़े हो चक्कर में...

प्रशांत किशोर के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 30 जुलाई को होना है और आज इसके चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। इस कड़ी में सभी पार्टियां अपना दमखम लगाने में जुटी है। साथ ही फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के समर्थन में आ गए हैं। 

मंगलवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं पटना, बिहार में रहकर पूरे घटनाक्रम को बेहद करीब से देख रहा हूँ। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सबसे योग्य, असाधारण प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता के धनी तथा निश्चित रूप से विजेता बनने की ओर अग्रसर प्रशांत किशोर की बढ़ती लोकप्रियता और जनसमर्थन बेहद सकारात्मक है।

मैं उनके विरोधियों से कहना चाहता हूँ—
“क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं है प्रशांत किशोर के टक्कर में।”
प्रशांत किशोर का समर्थन करें, प्रशांत किशोर को वोट दें!
जय बिहार! जय हिंद!

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।