मधेपुरा मुरलीगंज दुकानदार संदिग्ध मौत मामला

पहले दुकान में चोरी, अब गोदाम में मिली लाश! मधेपुरा में कारोबारी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मधेपुरा के मुरलीगंज में सिनेमा हॉल चौक के पास दुकानदार रमेश मालाकार का शव उनके गोदाम में फंदे से लटका मिला. परिजनों ने पूर्व में हुई चोरी और पैसों के लेन-देन के विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई है.

By : Anshuman Parashar
पहले दुकान में चोरी, अब गोदाम में मिली लाश! मधेपुरा में कारोबारी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित सिनेमा हॉल चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रविवार की सुबह एक स्थानीय दुकानदार का शव उसके ही गोदाम में फंदे से लटका पाया गया। इस खौफनाक मंजर को देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

डेढ़ साल से मुरलीगंज में चला रहे थे व्यवसाय

मृतक की पहचान 45 वर्षीय रमेश मालाकार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पूर्णिया जिले के बनमनखी (सरस्वती वार्ड संख्या-3) के रहने वाले थे। पिछले करीब डेढ़ साल से रमेश अपने पूरे परिवार के साथ मुरलीगंज में रह रहे थे और यहीं पर दुकान व ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी दुकान के ठीक पास ही उनका एक गोदाम भी था, जिसका इस्तेमाल वो सामान बनाने और रखने के लिए करते थे।

सुबह तड़के बेटे ने देखा तो फटी रह गईं आंखें

मृतक की पत्नी विभा देवी के मुताबिक, शनिवार की रात करीब 11 बजे वह अपने बड़े बेटे के साथ गोदाम गई थीं और पति को खाना खिलाकर वापस घर लौट आई थीं। इसके बाद पूरा परिवार सो गया। रविवार सुबह करीब 3 बजे जब छोटे बेटे की आंख खुली, तो वह दुकान की तरफ गया। उसने अपने पिता को कई आवाजें दीं, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। अनहोनी की आशंका होने पर उसने परिवार के अन्य लोगों को जगाया। जब गोदाम का दरवाजा खोला गया, तो अंदर का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई; रमेश का शव पंखे से लटक रहा था।

पैसों के लेन-देन का विवाद: पत्नी का आरोप

मुरलीगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। इस बीच मृतक की पत्नी ने घटना को पूरी तरह संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जाहिर की है। पत्नी का कहना है कि रमेश का बाजार में कई लोगों के साथ रुपयों का लेन-देन था। कुछ लोगों पर उनका पैसा बकाया था, जिसे लेकर अक्सर लोग दुकान पर आते-जाते थे। हालांकि, उन्होंने किसी से व्यक्तिगत रंजिश की बात से इनकार किया है।

पहले हुई चोरी से तनाव में था परिवार

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनकी दुकान से करीब 35 हजार रुपये के बर्तनों की चोरी हुई थी, जिसके बाद से रमेश काफी मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। इस आर्थिक नुकसान के बाद अब घर के मुखिया की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस का बयान: पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच हर एंगल (आत्महत्या और हत्या) से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।