प्लानिंग

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की कमी होगी पूरी, 9532 पदों पर नियुक्ति की तैयारी

बिहार के उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है।

By : Rani Thakur
बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की कमी होगी पूरी, 9532 पदों पर नियुक्ति की तैयारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा / पटना :
 बिहार के उच्च शिक्षा संस्थानों में लंबे समय से खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है। राज्य में डिग्री कॉलेजों से लेकर विश्वविद्यालयों तक नियमित सहायक प्रोफेसरों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति की तैयारी है।

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) के अनुसार, नियमित असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया सितंबर में शुरू की जाएगी। सरकार की ओर से रिक्त पदों का रोस्टर तैयार किया जा चुका है और आयोग भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है। ऐसे में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आने वाले महीनों में बड़ी भर्ती का रास्ता खुल सकता है।

राज्य के 211 डिग्री कॉलेजों में कुल 2,532 नियमित सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों को भरने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आयोग के अनुसार, सितंबर में नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

इसके अलावा छह विषयों में दोबारा वैकेंसी निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य पहले की भर्ती प्रक्रिया में खाली रह गए पदों को भरना है। इससे संबंधित विषयों के अभ्यर्थियों को एक और अवसर मिलने की संभावना है। सहायक प्रोफेसरों की भर्ती सिर्फ डिग्री कॉलेजों तक सीमित नहीं रहेगी। राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में भी करीब 7,000 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति की तैयारी है।

आयोग के अध्यक्ष के अनुसार, कुलाधिपति के निर्देश पर नियमित नियुक्ति के लिए जरूरी स्टैच्यूट तैयार कर लिया गया है। इससे विश्वविद्यालयों में नियमित सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ है। नियमित सहायक प्रोफेसर की भर्ती में लिखित परीक्षा को अनिवार्य किया गया है। यानी अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के चरण से गुजरना होगा। इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आयोग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और मेरिट आधारित रखने पर जोर है। ऐसे में अभ्यर्थियों को संभावित भर्ती नोटिफिकेशन के साथ परीक्षा पैटर्न और पात्रता से जुड़ी आधिकारिक जानकारी पर नजर रखनी होगी। 
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।