श्रावणी मेला

श्रावणी मेला में उचक्कों की खैर नहीं! पहलेजा से बाबा गरीबनाथ तक रहेगा हाईटेक पहरा

श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मुजफ्फरपुर में पहली बार पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक सुरक्षा की हाईटेक व्यवस्था की जा रही है।

By : Rani Thakur
श्रावणी मेला में उचक्कों की खैर नहीं! पहलेजा से बाबा गरीबनाथ तक रहेगा हाईटेक पहरा

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : इस वर्ष श्रावणी मेले की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। मेले का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर पहली बार पहलेजा घाट से लेकर बाबा गरीबनाथ मंदिर तक सीसी कैमरा लगाया जाएगा। इससे असामाजिक तत्वों से बचने में मदद मिलेगी। 

सुरक्षित होगी कांवर यात्रा

बता दें कि पहले कांवरियों से छिनतई, मारपीट समेत कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसे देखते हुए सरकार ने इस बार कांवरियों को पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया है। इस कड़ी से मेले में चप्पे-चप्पे पर सीसी कैमरा लगाए जाएंगे। 

कंट्रोल रूम से होगी निगरानी 

कंट्रोल रूम से यह कैमरा कनेक्ट रहेगा और इससे 24 घंटे मॉनीटरिंग की जाएगी। किसी प्रकार के उपद्रव या अशांति फैलाने की सूचना पर कंट्रोल रूम से तुरंत ही संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी। इसके बाद तुरंत ही जरूरी कार्रवाई होगी। सरकारी ऑर्डर के बाद अभी से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।