नाराजगी

नवादा में मासूम की संदिग्ध मौत से बवाल, उग्र ग्रामीणों ने जमुई-देवघर मार्ग किया जाम

बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कादिरगंज में 8 वर्षीय बालक की मौत के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया।

By : Rani Thakur
नवादा में मासूम की संदिग्ध मौत से बवाल, उग्र ग्रामीणों ने जमुई-देवघर मार्ग किया जाम

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कादिरगंज में 8 वर्षीय बालक की मौत के बाद लोगों का आक्रोश भड़क गया। परिजनों ने बालक का अपहरण कर हत्या करने और शव को नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने से इलाके में आवागमन प्रभावित हो गया है।

बताया जा रहा है कि कादिरगंज बाजार निवासी शंकर चौधरी का 8 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार तीज पर्व के दिन नदी में भगवान शंकर और पार्वती की मूर्ति को पानी में डालने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने करीब 12 घंटे तक उसकी तलाश की। इसके बाद पानी से रोशन का शव बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि शव पर कई निशान मिले हैं, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है।

शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने जमुई-देवघर मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद समय रहते पुलिस ने खोजबीन नहीं की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सड़क जाम के कारण जमुई, सिकंदरा, अलीगंज, पकरीबरावां समेत कई इलाकों का आवागमन प्रभावित है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।