कार्रवाई 

बिहार में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, घर से कैश-गहने समेत महंगी घड़ियां मिलीं 

लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) हरेन्द्र कुमार के पटना, बांका और वैशाली के चार ठिकानों पर निगरानी विभाग ने रेड की है।

By : Rani Thakur
बिहार में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, घर से कैश-गहने समेत महंगी घड़ियां मिलीं 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना:
लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) हरेन्द्र कुमार के पटना, बांका और वैशाली के चार ठिकानों पर निगरानी विभाग ने रेड की है। हरेंद्र कुमार अभी बांका में पोस्टेड हैं और उन्हें उनके सरकारी आवास से हिरासत में लिया गया है।

जानकारी मिली है कि पटना में उनके 2 ठिकानों पर जांच एजेंसी ने छापा मारा है। पटना आवास से कैश और भारी मात्रा में गहने मिले हैं। रेड में महंगी घड़ियां भी बरामद हुई हैं। साथ ही हरेन्द्र कुमार के बांका स्थित सरकारी आवास और दफ्तर में भी विभागीय दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

हरेन्द्र कुमार को जांच एजेंसी ने उनके आवास से हिरासत में लिया है। टीम हिरासत में लेकर उन्हें जिला स्थित दफ्तर ले गई। 2 घंटे से वहां रेड चल रही है। SVU की टीम ने हरेन्द्र कुमार के वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरवाड़ा गांव में उनके पैतृक आवास पर रेड की। 2 गाड़ियों से टीम सुबह 9 बजे उनके घर पहुंची। छापेमारी के दौरान पातेपुर थाना अध्यक्ष समेत स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है।

निगरानी ने लघु जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हरेन्द्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। ऐसे मामलों में जांच एजेंसी अधिकारी की वैध आय, खर्च और अर्जित संपत्तियों के बीच अंतर की जांच की जाती है। इसके लिए बैंक खातों, जमीन-मकान से जुड़े दस्तावेज, निवेश और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जाती है।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।