बढ़ी मुश्किलें

तेज प्रताप यादव की बढ़ी मुश्किलें, हो सकती है 10 साल तक की सजा

बिहार बंद के दौरान हुए बवाल के मामले में तेज प्रताप यादव को बेउर जेल भेजा गया है। उनके खिलाफ BNS की धारा 109 यानी हत्या के प्रयास का गंभीर मामला दर्ज हुआ है। 

By : Rani Thakur
तेज प्रताप यादव की बढ़ी मुश्किलें, हो सकती है 10 साल तक की सजा

तेज प्रताप यादव

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गिरफ्तारी के बाद पटना पुलिस ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उन्हें शनिवार को सिटी सेंटर मॉल से हिरासत में लिया था। सुरक्षा कारणों और समर्थकों की भीड़ को रोकने के लिए पुलिस उन्हें दीघा, दानापुर और नौबतपुर जैसे कई थानों में घुमाती रही। इसके बाद देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें सीधे बेउर जेल भेज दिया गया। अगर तेज प्रताप यादव पर लगे आरोप साबित होते हैं तो उन्हें लंबे समय के लिए जेल की हवा खानी पड़ सकती है।

बता दें कि पूरी कार्रवाई ‘बिहार बंद’ के दौरान हुए हंगामे से जुड़ी है। NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को यह बंद बुलाया गया था। तेज प्रताप यादव ने इस प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया था। शनिवार सुबह वे गांधी मैदान के गेट नंबर-10 पर एक प्रतिमा पर चढ़कर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे।

दिनभर चले इस प्रदर्शन के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया। उग्र भीड़ और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई और जमकर पथराव हुआ। इस हिंसा में गांधी मैदान थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा और टीओपी प्रभारी प्रमोद कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस का आरोप है कि तेज प्रताप ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ी और अपने समर्थकों को हिंसा के लिए उकसाया।

जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप यादव के खिलाफ पुलिस ने गांधी मैदान थाने में BNS की धारा 109 के तहत ‘हत्या के प्रयास’ का मामला दर्ज किया है। तेज प्रताप यादव को फिलहाल जमानत मिल सकती है लेकिन अगर अदालत में उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला साबित होता तो उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ सकता है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत हत्या के प्रयास में दोषी को 10 साल तक की जेल और जुर्माने की सजा हो सकती है। अगर हमले में पीड़ित को गंभीर चोट पहुंचती है, तो अदालत उम्रकैद की सजी भी सुना सकती है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।