धमकी 

तेज प्रताप यादव को जान से मारने की धमकी,  X पर पोस्ट कर दी जानकारी

जनशक्ति जनता दल पार्टी के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने फोन पर जान से मारने की धमकी का दावा किया है। 

By : Rani Thakur
तेज प्रताप यादव को जान से मारने की धमकी,  X पर पोस्ट कर दी जानकारी

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में जब उन्होंने बिहार सरकार के एक मंत्री पर संगीन आरोप लगाए थे तब उन्हें मंत्री ने 50 करोड़ की मानहानि का नोटिस भी भेज दिया था। अब तेज प्रताप यादव ने दावा कर दिया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इतना ही नहीं जेजेडी पार्टी के सुप्रीमो का यह भी दावा है कि उनसे पैसों की डिमांड की जा रही है। तेज प्रताप यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक मोबाइल नंबर भी शेयर किया है और कहा है कि इसी नंबर से उन्हें धमकी मिली है।

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा, ' धमकी, ब्लैकमेलिंग और पैसे की मांग के मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग। आज दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर मुझे मोबाइल नंबर 7520322647 से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को एक मीडिया हाउस से जुड़ा हुआ बताते हुए मुझे जान से मारने की धमकी दी तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने और पैसे की मांग करने का प्रयास किया।

यह मामला केवल मेरे लिए ही नहीं, बल्कि जनशक्ति जनता दल से जुड़े अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। उक्त व्यक्ति पार्टी से जुड़े कई लोगों को फोन कर परेशान कर रहा है, धमकियां दे रहा है और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कथित रूप से पैसे की मांग कर रहा है।

मैं सरकार एवं संबंधित प्रशासन से मांग करता हूँ कि मोबाइल नंबर 7520322647 की तत्काल जांच कराकर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और उसके विरुद्ध कानून के अनुसार शीघ्र एवं कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, मेरे एवं पार्टी से जुड़े सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। धमकी, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून से ऊपर कोई नहीं है।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।