लालू-राबड़ी आवास

तेजस्वी ने खाली किया राबड़ी आवास, लालू-राबड़ी भी निकले; बंगला खाली करने का आज डेडलाइन

तेजस्वी यादव ने सोमवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास खाली कर दिया है। आज बंगला खाली करने के नोटिस का आखिरी दिन है। लेकिन, लालू परिवार का नया ठिकाना क्या होगा, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है।<br/>

By : Rani Thakur
तेजस्वी ने खाली किया राबड़ी आवास, लालू-राबड़ी भी निकले; बंगला खाली करने का आज डेडलाइन

खाली होता राबड़ी आवास

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : तेजस्वी यादव ने सोमवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास खाली कर दिया है। आज बंगला खाली करने के नोटिस का आखिरी दिन है। लेकिन, लालू परिवार का नया ठिकाना क्या होगा, यह अभी पूरी तरह साफ नहीं है।

नए सरकारी आवास में हुए शिफ्ट

जानकारी के मुताबिक, वह अब 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए हैं। यह आवास तेजस्वी यादव के लिए आवंटित हुआ है। आज सुबह लालू, तेजस्वी और राबड़ी कुछ देर के लिए 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर पहुंच थे। जरूरी सामान और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद वे फिर से 1 पोलो रोड के लिए वहां से निकल गए। 

सरकारी आवास में 30 प्रतिशत काम बाकी

राबड़ी देवी को आवंटित 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास में अभी तक मात्र 70 प्रतिशत ही काम हो पाया है। इसलिए इन लोगों के वहां शिफ्ट होने की संभावना कम है। सुबह से ही राबड़ी आवास से सामानों को शिफ्ट किया जा रहा है।

बंगला खाली करने की आज डेडलाइन

बता दें कि भवन निर्माण विभाग ने लालू फैमिली को 22 जून को अंतिम नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के अंदर आवास खाली करने का निर्देश दिया था। ऐसे में आज सरकारी आवास खाली करने की समय-सीमा का आखिरी दिन है। इससे पहले भी विभाग चार बार नोटिस भेज चुका है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 29 जून तक आवास खाली नहीं होने पर बिहार सरकारी परिसर अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार पहले ही यह बंगला मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर चुकी है, लेकिन राबड़ी देवी के कब्जे की वजह से नए आवंटी को अब तक इसका कब्जा नहीं मिल सका है।

39 हार्डिंग रोड वाले बंगले में काम जारी

राबड़ी देवी को सरकार ने 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया है, लेकिन फिलहाल वहां शिफ्ट होने की संभावना कम है। इसकी वजह है कि बंगले का लगभग 70 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। जिसके तहत कई कमरों में पेंटिंग बाकी है, पूरे परिसर की साफ-सफाई पूरी नहीं हुई है, फर्नीचर अभी तक नहीं लगाया गया है।

कमरों में एसी लगना बाकी

यहां तक कि कमरों में एसी भी नहीं लगाए गए हैं। अंदर में गेटों की पेंटिंग का काम भी अभी पूरा नहीं हुआ है। लालू प्रसाद यादव के लिए तैयार किए जा रहे विशेष कमरे में भी अभी फर्नीचर और इंटीरियर का काम किया जाना है। यहां का काम पूरा करने में 7 दिनों का समय लग सकता है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।