बांकीपुर उप चुनाव 

रेखा गुप्ता के साथ तेजस्वी यादव का रोड शो, सरकार पर साधा निशाना 

बांकीपुर उपचुनाव के लिए कल चुनाव प्रचार थम जाएगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद कैंडिडेट रेखा गुप्ता के साथ बांकीपुर इलाके में करीब 4 किलोमीटर रोड शो कर रहे हैं।

By : Rani Thakur
रेखा गुप्ता के साथ तेजस्वी यादव का रोड शो, सरकार पर साधा निशाना 

रेखा गुप्ता के साथ रोड शो करतो तेजस्वी यादव

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बांकीपुर उपचुनाव के लिए कल चुनाव प्रचार थम जाएगा। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद कैंडिडेट रेखा गुप्ता के साथ बांकीपुर इलाके में करीब 4 किलोमीटर रोड शो कर रहे हैं। तेजस्वी और रेखा गुप्ता गाड़ी से लोगों का आभिवादन कर रहे हैं। रोड शो मीठापुर प्रधान कार्यालय से शुरू हुआ है जो चिरैया टांड़ पुल होते हुए सब्जीबाग चौराहे पर खत्म होगा।

तेजस्वी ने इस दौरान कहा कि सम्राट चौधरी खुद आपराधिक छवि के मुख्यमंत्री हैं। ना काम पर, ना छवि पर, सिलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं। सम्राट चौधरी ने कोई काम नहीं किया, केवल गोली चलवाने का काम किया। तीनों छात्रों की किस्मत अच्छा थी कि तीनों बच गए, लेकिन आज तक देश में ऐसा नहीं हुआ था।

तेजस्वी ने कहा कि एनडीए की सरकार ने साफ कर दिया था कि किसी भी छात्रों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। प्राथमिकी वापस होगी। जो भी छात्र गिरफ्तार हुए हैं, उसे रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नरेंद्र मोदी अपने जुबान के पक्के नहीं है। नरेंद्र मोदी पर कोई व्यक्ति विश्वास नहीं करने वाला है। जिस प्रकार नरेंद्र मोदी ने किसान को ठगा उसी प्रकार छात्रों को ठगने का काम कर रहे हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी करेंगे रोड शो

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नितिन नवीन भी आज रोड शो करेंगे। उनके साथ NDA उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा मौजूद रहेंगे। यह रोड शो दोपहर 3 बजे भट्टाचार्य मोड़ से शुरू होकर मोना सिनेमा हॉल के पास समाप्त होगा। रोड शो के बाद मोना सिनेमा हॉल के पास जनसभा का भी आयोजन होगा। इसमें सीएम सम्राट चौधरी समेत भाजपा के कई नेता शामिल होंगे। बता दें कि 28 जुलाई चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। 30 जुलाई को मतदान होगा।

बांकीपुर में है कांटे की टक्कर

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय नजर आ रहा है। राजद ने रेखा कुमारी गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा और जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर से है। जन सुराज की सक्रियता और प्रशांत किशोर की चुनावी मौजूदगी ने इस मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।