लुटेरी दुल्हन शादी के 5 दिन बाद गहने व नगदी लेकर हुई फरार! पर बन नहीं पायी, प्रेमी के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

By : News11 Bharat
लुटेरी दुल्हन शादी के 5 दिन बाद गहने व नगदी लेकर हुई फरार! पर बन नहीं पायी, प्रेमी के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

विकास कुमार/न्यूज11  भारत  

रोहतास/डेस्क:  रोहतास जिले के अकोढी गोला थाने में मनोज कुमार चौधरी ग्राम बांक के रहनेवाले ने आवेदन दिया था कि उनकी भाभी लवली कुमारी शादी के मात्र 5 दिन के बाद ही सोना चांदी और नगदी लेकर घर से भाग गई है इस मामले में  कांड संख्या 61/26 दर्ज है. इस मामले में दाउदनगर के रहने वाले मोहम्मद अली पर लवली कुमारी को भगाने का आरोप लगाया था तथा  मोहम्मद अली को लवली कुमारी का प्रेमी बताया गया था.

इस मामले में डेहरी SDPO 1 अतुलेश झा ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही लवली कुमारी और मोहम्मद अली को हिलसा थाना से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा सामान सहित गहने को हनुमान नगर पटना से बरामद किया गया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों को  समान सहित माननीय न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया.

विदित हो को कदमतल वार्ड नंबर 5 दाउदनगर की रहने वाली लवली कुमारी की शादी 8 फरवरी 2026 को मनोज कुमार चौधरी ग्राम बांक अकोढी गोला के रहने वाले से हुई थी और 13 फरवरी को ही यानी शादी के 5 दिन बाद ही लवली कुमारी  सामान गहना नगदी सहित घर से भाग गई थी.

यह भी पढ़ें: पटना के ताज होटल में करीब तीन घंटे तक एटीएस की चली हाई-वोल्टेज मॉक ड्रिल

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई