बिहार में चोरी 

सुपौल में सूने मकानों का फायदा उठा चोरों ने बोला धावा, 20 लाख से अधिक की नकदी और जेवर पार

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के चकला निर्मली में रक्षाबंधन के मौके पर खाली पड़े किराए के मकानों को चोरों ने निशाना बनाया।

By : Rani Thakur
सुपौल में सूने मकानों का फायदा उठा चोरों ने बोला धावा, 20 लाख से अधिक की नकदी और जेवर पार

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विष्णु गुप्ता/सुपौल:
सुपौल सदर थाना क्षेत्र के चकला निर्मली में रक्षाबंधन के मौके पर खाली पड़े किराए के मकानों को चोरों ने निशाना बनाया। अलग-अलग कमरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। एक ही मकान में रहने वाले कई किरायेदारों के घर चोरी की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, नवीन झा के मकान के प्रथम तल पर किराए पर रहने वाले विकास कुमार साह (36) 28 अगस्त को पत्नी, बच्चों और मां के साथ रक्षाबंधन मनाने सिमराही स्थित अपने घर गए थे। रात में मकान खाली था। इसी दौरान चोरों ने ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 1.50 लाख रुपए नकद, तीन पीस सोने के मंगलसूत्र, जिसकी कीमत करीब 11 लाख रुपए बताई गई है, दो जोड़ी सोने के झुमके करीब 2 लाख रुपए, चार जोड़ी चांदी की पायल करीब 50 हजार रुपए और चांदी के कटोरे-चम्मच करीब 30 हजार रुपए चोरी कर लिए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15.30 लाख रुपए है।

इसी इलाके में अरविंद झा के मकान में किराए पर रहने वाले अन्य लोगों के कमरों में भी चोरी हुई। आजाद कुमार के कमरे से करीब 5 भरी सोने के जेवर चोरी होने की बात सामने आई है। वहीं, दूसरे किरायेदार के कमरे से करीब 30 भरी चांदी की पायल, 1 भरी सोने का झुमका और 9,500 रुपए नकद चोरी किए गए। इसी मकान में रहने वाले नंद मंडल के कमरे से भी चोरों ने 3,700 रुपए नकद चुरा लिए।

बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के कारण मकान में रहने वाले सभी किरायेदार अपने-अपने घर गए हुए थे। पड़ोसियों की सूचना पर लौटे पीड़ितों ने घर के ताले टूटे और सामान बिखरा देखा। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया।

पीड़ितों ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।