ई-मेल से हड़कंप

बिहार सचिवालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे - चप्पे की तलाशी जारी 

बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मंगलवार सुबह सरकारी ई-मेल आईडी पर भेजा गया। 

By : Rani Thakur
बिहार सचिवालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे - चप्पे की तलाशी जारी 

बिहार सचिवालय और सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
उत्कर्ष कुमार / पटना :
बिहार के मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मंगलवार सुबह सरकारी ई-मेल आईडी पर भेजा गया। ईमेल में दोनों जगहों पर बम ब्लास्ट किए जाने की टाइमिंग का भी जिक्र किया गया है। ई-मेल में लिखा गया है कि 21 जुलाई दोपहर 3:11 बजे सबसे पहले पटना सचिवालय में बम का धमाका होगा। इसके बाद रात में 9 बजकर 11 मिनट पर मुख्यमंत्री ऑफिस और आवास को बम से उड़ाएगा।

ईमेल में क्या लिखा है

बिहार बोलेगा खालिस्तान जिंदाबाद सीएम सम्राट चौधरी, हाई कमिश्नर संजय वर्मा को पटना में छुपाया जा रहा है, लेकिन खालिस्तान वाले शहीद निज्जर के साथी वर्मा को ढूंढ लेंगे और पटना में ही मार देंगे। खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं हैं, अपने बच्चों को बचा लो। खालिस्तान शहीद निज्जर की हत्या संजय वर्मा ने की है, बताओ कहां है। संजय वर्मा, हाई कमिश्नर जो पटना में है - इसने शहीद हरदीप सिंह निज्जर को कनाडा में मरवा दिया था। वर्मा को इंसानी बम धमाके में पटना में ही मार दिया जाएगा। पूरा पटना बोलेगा खालिस्तान जिंदाबाद शहीद निज्जर जिंदाबाद।

अलर्ट मोड पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां 

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। सचिवालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और जांच अभियान शुरू किया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड से परिसर की तलाशी कराई जा रही है। साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल की जांच कर उसकी उत्पत्ति का पता लगा रही है। फिलहाल अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।

ई-मेल की छानबीन जारी 

ADG लॉ एंड ऑर्डर के एस अनुपम ने कहा कि हम लोग इस ई मेल की छानबीन कर रहे हैं। सुरक्षा इकाई और साइबर इकाई दोनों इस ई मेल की हकीकत को खंगालने में जुट गए हैं। जल्द ही जाँच के बाद क़ानूनी कारवाई की जाएगी। मामले में FIR दर्ज किया जाएगा। हर बिंदु पर संबंधित जाँच इकाई जाँच पड़ताल करने में जुट गई है।


 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।