एक्शन 

Bihar News: बिहार में अवैध क्लिनिक सील होने से मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर में अवैध क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

By : Rani Thakur
Bihar News: बिहार में अवैध क्लिनिक सील होने से मचा हड़कंप, जानिए  क्या है पूरा मामला

न्यूज 11 भारत/पटना डेस्क: पश्चिम चंपारण के रामनगर नगर क्षेत्र के अस्पताल रोड में चल रहे तीन अवैध क्लीनिकों को प्रशासन ने सील कर दिया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे रामनगर क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे संचालकों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, जिला से मिले निर्देश पर मजिस्ट्रेट की देख रेख में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल रोड में छापेमारी की। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन और बिना मान्यता के चल रहे तीन निजी क्लीनिकों को सील कर दिया गया।

इस संबंध में रामनगर सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। मजिस्ट्रेट के देख रेख में की गई इस कार्रवाई के दौरान तीन क्लीनिकों को सील किया गया है और आगे भी ऐसे अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।