कार्रवाई

बिहार में 37 किलो गांजा समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, ऑटो और दो बाइक जब्त

सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 37 किलो गांजा बरामद किया है। 

By : Rani Thakur
बिहार में 37 किलो गांजा समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, ऑटो और दो बाइक जब्त

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 37 किलो गांजा बरामद किया है। कार्रवाई थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक CNG टेम्पू और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत करीब 40 हजार रुपए प्रति किलो की दर से लगभग 14.80 लाख रुपए आंकी गई है।

थानाध्यक्ष ने मंगलवार दोपहर बताया कि भीमपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर वार्ड नंबर-07 स्थित NH-27 पर पुलिस ने एक CNG टेम्पू की तलाशी ली। इस दौरान उसमें छिपाकर रखा गया 21 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके से भीमपुर वार्ड नंबर-08 निवासी गोपाल ठाकुर (35) को गिरफ्तार किया गया। वह स्व. महानंद ठाकुर का पुत्र है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे 16 अगस्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे भेज दिया गया।

इसी थाना क्षेत्र के कालागोविंदपुर गांव के वार्ड नंबर-03 स्थित रानीपट्टी नहर के पास पुलिस ने दूसरी कार्रवाई की। यहां दो मोटरसाइकिलों से 16 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके से प्रतापगंज थाना क्षेत्र के तेकुना वार्ड नंबर-07 निवासी शलेन्द्र कुमार (25) और जदिया थाना क्षेत्र के हीरापट्टी वार्ड नंबर-12 निवासी रामवृक्ष साह (36) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही थाना क्षेत्र में हुई इन दोनों कार्रवाइयों से गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।