बिहार का मौसम 

बिहार के 16 जिलों में होगी आंधी-बारिश, आईएमडी का बिजली गिरने का भी अलर्ट  

बिहार में इन दिनों मानसून एक्टिव है। पटना समेत कई जिलों में लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। W

By : Rani Thakur
बिहार के 16 जिलों में होगी आंधी-बारिश, आईएमडी का बिजली गिरने का भी अलर्ट  

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पूजा शर्मा / पटना :
बिहार में इन दिनों मानसून एक्टिव है। पटना समेत कई जिलों में लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बिजली गिरने की भी आशंका है। 

इन जिलों में सामान्य रहेगा मौसम

22 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। बीते 24 घंटे में खगड़िया, नालंदा, पटना समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। अधिकांश जगहों में बादल पूरे दिन छाए रहे।

पटना में आज भी रहेगी बादलों की आवाजाही 

राजधानी में आज दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी। दोपहर या शाम के समय एक-दो दौर की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट आएगी, लेकिन नमी अधिक रहने के कारण उमस बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पटना में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुक कर झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। शाम 5:30 बजे तक यहां 39 मिमी बारिश हुई। इससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहा और अधिकतम तापमान गिरकर 31.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

PM Modi Birthday: सीएम सम्राट का बड़ा दावा, आजादी के बाद सबसे ज्यादा...

पीएम मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।