सोमवारी 2026

अशोकधाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर सुरक्षा कड़ी: पहली बार 'अरघा' से जलार्पण, ड्रोन कैमरे की निगरानी में आस्था का सैलाब

बिहार के लखीसराय जिले के सुप्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोकधाम) में सावन की चौथी व अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। 

By : Rani Thakur
अशोकधाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर सुरक्षा कड़ी: पहली बार 'अरघा' से जलार्पण, ड्रोन कैमरे की निगरानी में आस्था का सैलाब

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
सरफराज आलम/लखीसराय:
बिहार के लखीसराय जिले के सुप्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर (अशोकधाम) में सावन की चौथी व अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। तीसरी सोमवारी को हुई दुखद घटना के बाद हरकत में आए लखीसराय जिला प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को छावनी में तब्दील करते हुए अभेद्य किला बना दिया है। भक्त पूर्ण सुरक्षा और चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच आस्था के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।

अशोकधाम के इतिहास में पहली बार 'अरघा प्रणाली'

भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अशोकधाम के इतिहास में पहली बार अरघा (Argha System) के जरिए जलार्पण कराया जा रहा है, जिससे गर्भगृह में किसी भी प्रकार की अफरातफरी न हो और श्रद्धालु सुगमता से जलाभिषेक कर सकें।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: हाइअलर्ट पर प्रशासन

600 से अधिक सुरक्षा बल: सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए 200 मजिस्ट्रेट और 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

24/7 टेक-निगरानी

पूरे मेला और मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी (CCTV) तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जा रही है।

शीर्ष अधिकारी खुद मोर्चे पर

तड़के सुबह से ही डीएम शैलेंद्र कुमार, एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर पल-पल की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

जिले भर में चाक-चौबंद

बिहार के कृषि मंत्री व स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि केवल अशोकधाम ही नहीं, बल्कि लखीसराय जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। "अशोकधाम स्थित इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह का कष्ट या असुविधा नहीं होने दी जाएगी।"
तीसरी सोमवारी की घटना से सबक लेते हुए इस बार प्रशासन ने सुरक्षा चक्र को बेहद सख्त कर दिया है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी डर और परेशानी के शांतिपूर्ण माहौल में भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।