दुखद

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, शौचालय की टंकी में दम घुटने से 4 की मौत

गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीं गांव में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई।

By : Rani Thakur
गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, शौचालय की टंकी में दम घुटने से 4 की मौत

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
नमो नारायण मिश्रा/गोपालगंज:
गोपालगंज से शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीं गांव में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि चारों मजदूर सेप्टिक टैंक के अंदर शटरिंग खोलने और प्लास्टर का काम करने के लिए उतरे थे। इसी दौरान टैंक के अंदर जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण एक के बाद एक सभी मजदूर बेहोश हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से चारों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बंटी बैठा उर्फ राकेश बैठा, जावेद आलम उर्फ टीपू, उमेश यादव और शबे आलम के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

तस्वीरें गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीं गांव की हैं... जहां शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक ने चार मजदूरों की जान ले ली।

जानकारी के मुताबिक, गांव में हकीक अहमद का मकान निर्माणाधीन था। मकान के साथ शौचालय के लिए सेप्टिक टैंक भी बनाया जा रहा था। शनिवार को मजदूर इसी टैंक के अंदर शटरिंग खोलने और प्लास्टर का काम कर रहे थे।

बताया जाता है कि काम के दौरान सबसे पहले मजदूर टैंक के अंदर उतरे। कुछ ही देर बाद टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण उन्हें घुटन होने लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

पहले मजदूरों को परेशानी में देखकर उन्हें बचाने के लिए दूसरे मजदूर भी टैंक के अंदर उतर गए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि अंदर जहरीली गैस का खतरा मौजूद है। बचाने के प्रयास में वे भी गैस की चपेट में आ गए।

देखते ही देखते चारों मजदूर टैंक के अंदर बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को किसी तरह सेप्टिक टैंक से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने चारों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान सवनहीं गांव निवासी बंटी बैठा उर्फ राकेश बैठा, जावेद आलम उर्फ टीपू, उमेश यादव और गिदहा गांव निवासी शबे आलम के रूप में हुई है।

चार मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे, जहां अपनों के शव देखकर चीख-पुकार मच गई।

कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर गोपालगंज मॉडल अस्पताल तक मातम का माहौल देखने को मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, घटना को लेकर हेडक्वार्टर डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के सवनहीं गांव में हकीक अहमद का मकान निर्माणाधीन था। इसी मकान में शौचालय के लिए बनाए जा रहे सेप्टिक टैंक के अंदर मजदूर शटरिंग खोलने और प्लास्टर का काम कर रहे थे।

इसी दौरान टैंक के अंदर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में जावेद आलम, शबे आलम, उमेश यादव और राकेश बैठा शामिल हैं।

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज मॉडल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आकर चार मजदूरों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।