बिहार ट्रेन

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा: ट्रेन में आग की खबर से मची भगदड़, चलती ट्रेन से महिला ने लगाई छलांग

बिहार के आरा मे बिहिया रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आग की खबर से यात्रियों में भगदड़ मच गई। भय से एक महिला चलती ट्रेन से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

By : Rani Thakur
बिहार में टला बड़ा रेल हादसा: ट्रेन में आग की खबर से मची भगदड़, चलती ट्रेन से महिला ने लगाई छलांग

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : आरा के बिहिया रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते टला। दिल्ली से लौट रही जनसाधारण सुपरफास्ट एक्सप्रेस में आग लगने की खबर फैलते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग की खबर से घबराकर लोग ट्रेन से उतरने लगे, जिस कारण प्लेटफॉर्म पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

दिल्ली से बिहार आ रही थी ट्रेन 

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर दानापुर-डीडीयू रेलखंड पर स्थित बिहिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की है। इस दिन ट्रेन संख्या 13258 जनसाधारण सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिल्ली से बिहार लौट रही थी। इसी दौरान किसी ने ट्रेन में आग लगने की सूचना दी। यह सुनते ही यात्रियों में डर फैल गया और कई लोग जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगे।

चलती ट्रेन से छलांग

इस दौरान घबराहट के बीच एक महिला ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस भगदड़ में कुछ अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने घायल महिला को तुरंत आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी कृष्णा चौधरी की पत्नी सीता देवी (26) के रूप में हुई है। 

कैसे लगी आग?

घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन के ड्राइवर, गार्ड और रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर इसकी जांच की। जिसमें पता चला कि ट्रेन के चक्के में ब्रेक बाइंडिंग की वजह से धुआं और हल्की आग जैसी स्थिति बनी थी। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की सहायता से आग पर काबू पा लिया। फिर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

Bihar News: बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने खोला खजाना, 8.27 लाख परिवारों के खाते में भेजे 7-7 हजार रुपये

Bihar News: बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने खोला खजाना, 8.27 लाख परिवारों के खाते में भेजे 7-7 हजार रुपये

बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज डीबीटी के माध्यम से 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों के बैंक खाते में राशि भेजी है।

पटना में छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, सीएम हाउस घेरने के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

पटना में छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, सीएम हाउस घेरने के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

पटना में दरोगा भर्ती की 1,799 पदों वाली मुख्य परीक्षा और 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर आज छात्र आंदोलन कर रहे हैं। 

बाढ़ के पानी में कैद जवईनिया के विस्थापित, एक नाव के सहारे कट रही जिंदगी

बाढ़ के पानी में कैद जवईनिया के विस्थापित, एक नाव के सहारे कट रही जिंदगी

बिहार के बेलोटी गांव के रहने वाले भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के बाद जवई निया गांव के विस्थापितों की परेशानी बढ़ गई है।