आगजनी 

पटना में रोड एक्सीडेंट: युवक की मौत पर हंगामा, स्लीपर बस और पुलिस की गाड़ियां भी जलाई

बिहार की राजधानी पटना से सटे पटना सिटी इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 

By : Rani Thakur
पटना में रोड एक्सीडेंट: युवक की मौत पर हंगामा, स्लीपर बस और पुलिस की गाड़ियां भी जलाई

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क :  बिहार की राजधानी पटना से सटे पटना सिटी इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ। जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित भीड़ ने NH-30 को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

हंगामा बढ़ने के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। आक्रोशित भीड़ ने हादसे में शामिल बस को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की तीन गाड़ियों को भी फूंक दिया। अचानक हुए इस उपद्रव से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ काफी उग्र थी। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया।
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।