बिहार विधानसभा चुनाव 2025

एनडीए के समर्थन में चम्पारण पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महागठबंधन पर किया जमकर प्रहार

By : News11 Bharat
एनडीए के समर्थन में चम्पारण पहुंचे यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, महागठबंधन पर किया जमकर प्रहार

सागर शुक्ला/न्यूज11  भारत

पश्चिमी चम्पारण/डेस्क: पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज विधानसभा के एनडीए गठबंधन भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डेय के पक्ष मे नरकटियागंज हाई स्कूल में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे.  इस मौके पर भारत सरकार के कोयला व खनन राज्य मंत्री सतीशचंद्र दूबे, लोकसभा सचेतक डॉ. संजय जयसवाल सहित कई गणमान्य लोगों ने जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में लोकसभा सचेतक डॉ संजय जायसवाल और केन्द्रीय मंत्री सतीशचंद्र दूबे ने कहा कि याद कीजिये 2005 के पहले की सरकार का, जब रात तो रात, दिन में भी लोगों का अपहरण हो जाता था. व्यापारी त्रस्त थे, हमारी मां-बहनों को घर से बाहर निकलना दुश्वार था. जब से केन्द्र में मोदी की सरकार और बिहार में नीतीश की सरकार बनी है. तब से दोनों ही सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है. महिलाओं को सुरक्षा दे रही है. आज कई योजनाएं महिलाओं के विकास के लिये नीतीश सरकार ने चलायी है.

वही यूपी के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संबोधन मे कहा कि महागठबंधन एक फ्रॉड पार्टी है. इनका चुनावी घोषणा पत्र पूरी तरह से झूठा है जो कभी पूरा नहीं होने वाली है. उन्होंने कहा कि 2005 में जो सरकार बिहार में थी वह जंगलराज की सरकार थी. उनके शासन काल में घोटाले ही घोटाले होते थे. उन्होंने बिहार में कोई विकास का काम नहीं किया, बल्कि नौकरी के बदले अपने और अपने परिजनों के नाम पर नौकरी देकर जमीन ले ली. आज उनके पिता लालू प्रसाद, माता राबड़ी देवी खुद तेजस्वी बेल पर हैं. जिन्होंने अपनी बहु को मान-सम्मान नहीं दिया. वह बिहार की बहु-बेटी की सम्मान करने की बात करते है? इसलिए मतदाता बंधुओं से अपील है कि चंपारण से हर एनडीए गठबंधन को जिताये. ताकि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार नीतीश के नेतृत्व में बने. 

यह भी पढ़ें: लोकतंत्र पर भारी रोजगार! पलायन एनडीए या महागठबंधन किसका बिगाड़ेगा खेल!

संबंधित सामग्री

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

बैठक में विस्थापितों की समस्याओं, अधिकारों, रोजगार एवं पुनर्वास सहित अन्य मांगों पर चर्चा

गौ तस्करी और पिकअप वैन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौ तस्करी और पिकअप वैन को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 3 गौ तस्कर और 6 गौ रक्षा के नाम पर हंगामा करने वाले

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

“केरल से भी बेहतर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व्यवस्था झारखंड में तैयार करेंगे, राज्य में आयुष की असीम संभावनाएं”

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

पंडरा, सुखदेव नगर, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों पर शिकंजा

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया