हादसा 

सुपौल में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा: 5 की मौत, 1 गंभीर; 50 मीटर दूर दुकान में घुसा वाहन

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। 

By : Rani Thakur
सुपौल में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा: 5 की मौत, 1 गंभीर; 50 मीटर दूर दुकान में घुसा वाहन

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
विष्णु गुप्ता/सुपौल:
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा कटैया चौक के पास एनएच-327ई किनारे बजरंगबली मंदिर के समीप हुआ। यहां करीब छह लोग बैठकर कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार फोर व्हीलर अनियंत्रित होकर कीर्तन कर रहे लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। टक्कर के बाद वाहन करीब 50 मीटर दूर जाकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा।

हादसे में तिलाई दास (65), राजू दास (50), सुरेंद्र यादव (45), भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव और कृष्ण मोहन साह की मौत हो गई। सभी पांच मृतक कटैया पंचायत के रहने वाले थे। वहीं रामचंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतकों में तिलाई दास और राजू दास कटैया पंचायत के वार्ड 12, सुरेंद्र यादव वार्ड 15, भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव वार्ड 11 और कृष्ण मोहन साह वार्ड 13 के निवासी थे। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मंगलवार देर रात डीएम सावन कुमार ने बताया था कि एसडीएम को घटनास्थल पर भेजा गया है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

इधर, हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने कटैया चौक के पास सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों को हटवाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण और दुकानें होने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए सड़क किनारे की अस्थायी दुकानों को हटाने की मांग की।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।