एक्शन 

बिहार में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते गिरफ्तार पंचायत सचिव

पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई करते हुये 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुये मलदहिया पंचायत के पंचायत सचिव शंकर प्रसाद गिरफ्तार किया गया।

By : Rani Thakur
बिहार में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते गिरफ्तार पंचायत सचिव

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
सागर शुक्ला / पश्चिम चंपारण :
पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई करते हुये 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुये मलदहिया पंचायत के पंचायत सचिव शंकर प्रसाद गिरफ्तार किया गया। नलजल योजना के मेंटेनेंस भुगतान को लेकर संवेदक परवेज कौशर से 28 हजार की डिमांड की गई थी। घुस राशि नहीं देने पर संवेदक को परेशान किया जा रहा था। जिसके बाद संवेदक परवेज कौशर ने निगरानी विभाग में 27 जुलाई को शिकायत किया, जिसके बाद निगरानी ने जांच कर मामला सत्य पाते हुये पंचायत सचिव को रंगे हाथ रिश्वत की पहली किश्त 15 हजार देते हुए गिरफ्तार कर लिया। 

रिश्वत की राशि मलदहिया मदरसा में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान ली जा रही थी। इसके बाद विजिलेंस ने पंचायत सचिव के आवास पर भी छापेमारी की और आवश्यक कागजात को जब्त कर लिया है। वहीं इस कार्रवाई के बाद हड़कंप की स्थिति बनी हैं। इसकी पुष्टी विजिलेंस डीएसपी कृपालचंद जायसवाल ने करते हुये बताया कि नलजल योजना के संवेदक से घूस लेने के क्रम में 15 हजार रूपए रिश्वत लेते हुये रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। 
 
संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।